INDW vs NEDW Highlights: नीदरलैंड्स को 114 रन पर ढेर कर भारत ने 95 रन से जीता मैच
आज के मैच में दोनों की प्लेइंग इलेवन-
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
नीदरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग
आज के मुकाबले में दोनों टीम
नीदरलैंड: बैबेट डी लीड (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज़विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सिल्वर, स्टेरेलिस।
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: भारत ने नीदरलैंड्स को हराया
टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज कर ली। नीदरलैंड्स के सामने 210 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी के सामने नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवर में 114 रन बनाकर ढेर हो गई। चरणी के अलावा शेफाली ने 3 और नंदनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: 96 के स्कोर पर गिरा चौथा विकेट
नीदरलैंड्स ने 96 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। नंदनी शर्मा ने अपना दूसरा शिकार नीदरलैंड्स की कप्तान बैबेट डी लीड को बनाया।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: चोटिल होकर मैदान से बाहर गईं श्रेयंका
श्रेयंका पाटिल फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गईं। वो दर्द से कराहते हुए नजर आईं जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: नीदरलैंड्स ने 36 रन बना लिए हैं
210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स ने छठे ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: नीदरलैंड्स को मिला 210 का लक्ष्य
नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 74 और शेफाली वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 55 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की शानदार शुरुआत दी। बाद में ऋचा घोष की 20 रन की पारी ने इसे फिनिश लाइन तक पहुंचाया।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: मंधाना और शेफाली की शतकीय साझेदारी
मंधाना और शेफाली ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। शेफाली 55 रन बनाकर आउट हुईं।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: भारत की अच्छी शुरुआत
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। मंधाना और शेफाली ने 5वें ओवर में 48 रन जोड़ लिए हैं।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: भारत की तेज शुरुआत
भारत ने 2 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। मंधाना 12 और शेफाली वर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: आज के मैच में भारत और नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मानीदरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़विलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग
INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नंदिनी शर्मा डेब्यू कर रही हैं।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: नंदिनी शर्मा का डेब्यू
नीदरलैंड्स के खिलाफ नंदिनी शर्मा डेब्यू कर रही हैं। नंदिनी को अरुंधती रेड्डी की जगह खिलाया जा रहा है। मुकाबला भारतीय समयनुसार 7 बजे शुरू होगा।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों को देना होगा योगदान
पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में स्मृति मंधाना ने शुरुआत में और ऋचा घोष ने बाद में अच्छी बल्लेबाजी की थी जिससे भारत 64 रन से जीत हासिल करने में सफल रहा था। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित बाकी बल्लेबाज पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिनकी कोशिश बड़ी टीमों के खिलाफ मैच से पहले फॉर्म पाने की होगी।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: तेज गेंदबाजों का दिखाना होगा धमाल
पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं थी। दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की स्पिन जोड़ी ने मिलकर आठ विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में केवल 10 रन देकर पांच विकेट लिए और फॉर्म में वापसी की। ऐसे में इस मुकाबले में रेणुका सिंह ठाकुर या नंदिनी शर्मा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: मैच से पहले नीदरलैंड्स की कप्तान ने क्या कहा?
नीदरलैंड की टीम अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार गई थी। भारत के सामने चुनौती पेश करने के लिए उसे खेल के सभी विभागों में सुधार करना होगा। कप्तान बैबेट डी लीड ने शुरुआती मैच में हार के बाद कहा, ’’मुझे लगता है कि खेल के तीनों विभाग में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी हमें उम्मीद थी। हम बल्लेबाजी में किसी भी समय लय में नहीं आ पाए। हमने कुछ ज्यादा ही विकेट गंवा दिए।’’INDW vs NEDW, लाइव स्कोर: टी20 वर्ल्ड में आज भारत और नीदरलैंड्स का मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड्स का मुकाबला होना है। यह मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला जीतकर यहां पहुंचा है जबकि नीदरलैंड्स की टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।Asian Games 2026 Day 4 India Full Schedule: एशियन गेम्स में खुल सकता है गोल्ड का खाता, जानें कैसा रहेगा भारत के पूरे दिन का कार्यक्रम
रोहतास से जापान...टीम इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में मैदान में उतरेगा 'बिहार का लाल'
शीतकालीन सत्र के लिए इंग्लैंड लायंस के कोच बने जोनाथन ट्रॉट
Asian Games: दूसरे दिन भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया भारत, चीन के नाम 23 स्वर्ण पदक
England Playing XI: हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए की प्लेइंग इलेवन की घोषणा
© 2026 Times Horizon Private Limited
