INDW vs AUSW: भूल गए थे फैंस, हरमनप्रीत कौर ने 4 साल पुराने जख्म को कर दिया हरा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 24, 2023, 12:05 PM IST

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसे ही रन आउट हुईं, उसने फैंस के 4 साल पुराने जख्म को हरा कर दिया। 4 साल पहले ऐसे ही एमएस धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में आउट हुए थे और भारत फाइनल में पहुंचने से चूक गया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में जीत के करीब पहुंचकर टीम इंडिया ने मैच गंवा दिया तो इसकी सबसे बड़ी वजह रही हरमनप्रीत कौर का रन आउट होना, जो 34 गेंद पर 52 रन की पारी खेल कर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुईं, जिसके बाद टीम इंडिया मैच में वापसी नहीं कर पाई और पूरी टीम 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 5 रन के अंतर से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली।

JERSEY NUMENR 7 RUN OUT

हरमनप्रीत और धोनी का सेमीफाइनल में रन आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान और जर्सी नंबर 7 हरमन जिस तरह आउट हुईं, उसने 4 साल पुराने जख्म को हरा कर दिया, जब भारतीय कप्तान एमएस धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ रन आउट हो गए थे और भारत रन से हारकर फाइनल में पहुंचने से चूक गया था।

End of Feed