भारतीय अंडर-19 टीम ने अनॉफीशिल टेस्ट में दी ऑस्ट्रेलिया को पटखनी, निखिल कुमार और मोहम्मद इनान बने जीत के हीरो

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को अनाधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन दो विकेट के अंतर से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया अंडर-19 ने जीता पहला अनाधिकारिक यूथ टेस्ट
  • चौथी पारी में मिला था जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य
  • आठ विकेट से भारतीय टीम ने दर्ज की जीत

चेन्नई: निखिल कुमार के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत अंडर 19 टीम ने पहले अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को दो विकेट से हराया। सातवें नंबर पर उतरे कुमार ने 71 गेंद में नाबाद 55 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने आखिरी घंटे में जीत दर्ज की। इससे पहले लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने 79 रन देकर छह विकेट चटकाये जिससे ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 214 रन ही बना सका। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

Indian U19 Cricket Team

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (साभार BCCI)

वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में रहे नाकाम

जीत के लिये 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका जल्दी ही लगा जब पहली पारी में शतक जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए। ऑफ स्पिनर थॉमस ब्राउन को नयी गेंद सौंपने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला सही साबित हुआ जिन्होंने सूर्यवंशी को विकेट के पीछे साइमन ब्राउन के हाथों लपकवाया।

End of Feed