कौन हैं अभिराम सिंह यादव, आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में मिली जगह

इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के अभिराम सिंह यादव को गुरुवार को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) में चुना गया। जानिए कौन हैं अभिराम सिंह यादव क्या है भारत से कनेक्शन?

दुबई: इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के अभिराम सिंह यादव को गुरुवार को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) में चुना गया। यादव एसोसिएट सदस्यों के लिये आरक्षित सीईसी की तीन सीटों में से एक लेंगे। फ्रांस के गुरूमूर्ति पलानी को जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड में जगह मिली थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा,'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंडोनेशिया क्रिकेट संघ के अभिराम सिंह यादव को आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में एसोसिएट सदस्य के रूप में चुना।' यादव जून 2027 में होने वाले अगले चुनाव तक सीईसी में रहेंगे। उन्होंने जर्सी की सारा गोमेरसाल और जर्मनी के विग्नेश शंकरन को हराकर यह पद हासिल किया।

ICC HQ

आईसीसी मुख्यालय दुबई (फोटो क्रेडिट ICC)

बड़े अंतर से निर्वाचित हुए अभिराम

इंडोनेशिया के बाली में एक बड़े क्रिकेट सेंटर के निर्माण का काम संभाल रहे अभिराम सिंह यादव को कुल 43 में से 30 वोट मिले। जर्सी की सारा गोमेरसाल को नौ और जर्मनी के विग्नेश शंकरन को तीन वोट मिले। अभिराम सिंह ने निर्वाचन के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, जय शाह ने विश्व क्रिकेट में जो लीडरशिप, जोश और महत्वाकांक्षा दिखाई है, उसके लिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने हमेशा खेल को उसकी पारंपरिक सीमाओं जैसे नए बाजार, नई पीढ़ी, महिला क्रिकेट, इनोवेशन और खेल के विस्तार के लिए मौजूद अपार संभावनाओं के बारे में आगेबढ़कर सोचने के लिए प्रोत्साहित किया है।

End of Feed