महिला T20 क्रिकेट के ऐतिहासिक 10,000 वें मैच में भिड़े इंडोनेशिया और चीन, आखिरी गेंद पर इस टीम ने मारी 3 रन से बाजी

मलेशिया में महिला T20I त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक बन गया। यह महिला टी20 क्रिकेट का 10 हजारवां मुकाबला रहा। इस मैच में इंडोनेशिया और चीन की महिला टीमें आमने-सामने हुईं। मैच में इंडोनेशिया ने चीन पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बायुएमास ओवल, कुआलालंपुर में 21 नवंबर को महिला टी20 क्रिकेट का एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंडोनेशिया और चीन की महिला टीमें आमने-सामने हुईं। यह मैच महिला टी20 इतिहास का 10 हजारवां मुकाबला था। इस रोमांचक भिड़ंत में इंडोनेशिया ने चीन को 3 रन से शिकस्त दी।

Indonesia beat China

महिला टी20 के ऐतिहासिक 10 हजारवें मुकाबले में इंडोनेशिया ने चीन को हराया। फोटो- Malaysia Cricket

यह मैच मलेशिया में महिला T20I त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मुकाबला था। मैच में चीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद इंडोनेशिया की टीम ने नी लुह डेवी की नाबाद अर्धशतकीय (59) पारी की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन का स्कोर बनाया।

End of Feed