आईसीसी के साथ खत्म हुआ इंदिरा नूई के 6 साल का कार्यकाल

इंदिरा नूई का आईसीसी के साथ करार खत्म हो गया। अब आईसीसी को नए फीमेल डायरेक्ट की तलाश है। नूई 2018 में ICC की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं थी।

पेप्सिको प्रमुख इंदिरा नूई का छह साल का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक नयी महिला स्वतंत्र निदेशक की तलाश है। मौजूद अध्यक्ष (चेयरमैन) ग्रेग बार्कले के तीसरे कार्यकाल के लिए इनकार के बाद विश्व निकाय को एक नये अध्यक्ष की भी खोज करनी होगी। नूई 2018 में ICC की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं थी। उन्होंने अपना अधिकतम कार्यकाल पूरा कर लिया है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (35)

इंदिरा नूई (साभार-PTI)

समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड ने पहले ही नूई जैसे हाई-प्रोफाइल नाम की तलाश शुरू कर दी है जो कॉर्पोरेट जगत में सबसे चर्चित चेहरों में से एक थी।

End of Feed