U19 Women Asia Cup Champion: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 टी20 एशिया कप जीत लिया है। कुआलालम्पुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 41 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर 117 रन बनाए जवाब में बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवर में 76 रन बनाकर ढेर हो गई।
अंडर-10 विमेंस टीम भारत (साभार-BCCI)
भारत की ओर से गोंगादी तृषा ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा मिथिला विनोद ने 12 गेंद में तेजी से 17 रन बनाए। लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए भारतीय गेंदबाजों ने इस चुनौती को भी पहाड़ सा बना दिया। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम केवल 76 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से आयुषी शुक्ला ने सर्वाधिक 3 जबकि पारुनिका सिसोदिया और सोनम यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।
