ICC Ranking: भारतीय महिला गेंदबाज स्नेह राणा करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2023, 03:36 PM IST

Sneh Rana, ICC Women T20I Rankings: भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा ने आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। वो गेंदबाजों की इन रैंकिंग्स में छठे पायदान पर पहुंच गई हैं, जबकि दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

भारत की स्नेह राणा आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी पायदान पर पहुंच गई हैं जबकि दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर आ गई हैं। ऑफ स्पिनर राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 21 रन देकर दो विकेट लिये थे।

sneh rana achieves career best icc t20i ranking

स्नेह राणा (BCCI)

दक्षिण अफ्रीका की बायें हाथ की स्पिनर एन एमलाबा ने दीप्ति को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया । भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 16 रन देकर दो विकेट लिये थे।

End of Feed