Women Asia Cup 2022: महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ पहला मैैच खेलने उतरेगा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:58 PM IST

Asia Cup 2022 Women: वनडे में इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 क्रिकेट में दम दिखाने उतरेगी जब शनिवार को महिला एशिया कप 2022 में वो श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम रन आउट विवाद को पीछे छोड़कर महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी, जहां शनिवार को उसका पहला मैच श्रीलंका से होगा। भारतीय महिलाओं को टी20 प्रारूप में हाल में बहुत अधिक सफलताएं नहीं मिली हैं लेकिन इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

Indian_Women

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़कर भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हर बार खिताब जीता है। उसने वनडे प्रारूप में चार जबकि टी20 प्रारूप में दो खिताब हासिल किए हैं। एशिया कप को 2012 में वनडे से टी20 प्रारूप में तब्दील कर दिया गया था। भारत तब से दो बार इसमें विजेता रहा जबकि 2018 में पिछले टूर्नामेंट में उसे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed