Women's ICC Ranking: भारतीय महिला टीम वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर कायम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 04:08 PM IST

ICC Women T20, WODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी महिलाओं की ताजा वनडे और टी20 रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम चौथे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप टी20 2022 में अपनी रैंकिंग सुधारने का प्रयास कर रही है।

भारतीय महिला टीम शनिवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की महिलाओं की वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 में चार अंक का फायदा हुआ और उसके अब कुल 266 अंक हैं।

INDIAN_Women_cricket

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (AP)

सालाना अपडेट के बाद 2018-19 के परिणामों को हटा दिया गया है जबकि 2019-20 और 2020-21 के परिणामों का महत्व 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह से 2021-22 के मैचों को आकलन करते समय शत प्रतिशत महत्व दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड अंतर के साथ वनडे में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि टी20 टीम रैंकिंग में भी उसने अपनी बढ़त बढाई है।

End of Feed