IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट में आज तक नहीं हुआ ये कमाल

Indian women cricket team creates history: द.अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के नौ विकेट पर 575 रन के पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया।

Indian women cricket team creates history: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के नौ विकेट पर 575 रन के पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया।भारतीय टीम ने रिकॉर्ड बनाने के बाद पहली पारी छह विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की।

indian women tesm

स्मृति मंधाना (फोटो- X)

आस्ट्रेलिया ने इस साल पर्थ में यह स्कोर बनाया था लेकिन ऋचा घोष (86 रन) के एनेरी डर्कसन के 109वें ओवर की शुरूआती गेंद पर चौका लगाते ही भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया।इस उपलब्धि का श्रेय काफी हद तक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (205 रन) और स्मृति मंधाना (149 रन) को जाता है जिन्होंने 292 रन की ऐतिहासिक साझेदारी निभायी जो महिला क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

End of Feed