IND vs SA 2nd T20I: बारिश फेर सकती है गुवाहाटी के क्रिकेट प्रेमियों के अरमानों पर पानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:50 PM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को गुवाहाटी के बासपारा स्टेडियम में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है लेकिन इस मुकाबले का टिकट खरीदने वाले दर्शकों के अरमानों पर बारिश पानी फेर सकती है। हालांकि असम क्रिकेट संघ ने बारिश से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं।

गुवाहाटी: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले आसमान पर छाये बादलों ने आयोजकों और प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है क्योंकि इससे इसी स्टेडियम में भारी बारिश के कारण रद्द हुए पिछले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की याद ताजा हो आयी हैं।

Basapara-Cricket-Stadium

बिक चुकी है मुकाबले की सारी टिकट

कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच है जिसकी सारी टिकटें बिक चुकी हैं। बासापारा स्टेडियम में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 2020 को भारत और श्रीलंका के बीच टी20 मैच था जिसे लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।

मैच से पहले मीडिया से मुखातिब हुए भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों को फिर से देखना शानदार है। द्रविड़ ने कहा, 'जून के बाद से जब से सारी पाबंदियां हटी हैं, जब भी हम भारत में खेलते हैं तो सारे स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं। यह देखना शानदार है।'

End of Feed