T20 World Cup 2022 की ट्रॉफी उठाने के लिए टीम इंडिया ने ठोक दी है अपनी दावेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:28 PM IST

टी-20 विश्व कप में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। टीम इंडिया की शानदार परफॉर्मेंस देखकर टूर्नामेंट में मौजूद बाकी टीमों के लिए यह खतरे की घंटी साबित होगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भारतीय टीम विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम उठाने के लिए बेताब है।

सिडनी: साल 2007 में जब पहला टी-20 विश्व कप हुआ था तब किसी ने शायद ही उम्मीद की थी कि भारत इस फॉर्मेट का पहला चैंपियन बनेगा, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने न सिर्फ पहला टी-20 विश्व कप अपने नाम किया, बल्कि दुनिया को भी दिखा दिया कि वह इस फॉर्मेट के भी बादशाह हैं।

Indian-cricket-team-vs-Pakistan

Image Credit:ICC

2007 के बाद 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021 में भी टी-20 विश्व कप हुए लेकिन भारत इनमें से किसी भी साल ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुआ। 2021 में विराट की कप्तानी में टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन यहां भी भारतीय फैंस को निराशा हाथ लगी। 15 साल से टीम इंडिया की खिताबी झोली खाली है। लेकिन हिटमैन की आर्मी ने इस बार जैसी शुरुआत की है उससे खिताबी सूखे के खत्म होने की आशा जगी है।

End of Feed