अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में बदलेगी केएल राहुल की भूमिका, धर्मशाला वनडे से पहले मिले संकेत

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम में केएल राहुल की भूमिका में बदलाव के संकेत मिले हैं। जानिए क्या हो सकता है सीरीज में उनका रोल?

धर्मशाला: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले शुरुआती वनडे से पहले धर्मशाला में शनिवार को विकेटकीपिंग को लेकर दिलचस्प संकेत देखने को मिले जहां अभ्यास सत्र में ईशान किशन विकेटकीपिंग का अभ्यास करते नजर आए, जबकि लोकेश राहुल क्षेत्ररक्षण अभ्यास में ऊंचे कैच पकड़ने का अभ्यास कर रहे थे।

Morne Morkel

मोर्ने मोर्केल (फोटो क्रेडिट BCCI)

एकदिवसीय क्रिकेट में पिछले कई वर्षों से राहुल भारत के मुख्य विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं लेकिन ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी के बाद उनकी भूमिका में बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है।

End of Feed