Asia Cup 2023: 17 खिलाड़ियों के नाम पर होगी माथापच्ची, पहली बार चयन समिति की बैठक में शामिल होंगे कोच

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2023, 10:20 PM IST

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन सेलेक्श कमेटी की बैठक होगी, जिसमें एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड की चर्चा की जाएगी। इस माथापच्ची में टीम इंडिया के हेड कोच और राहुल द्रविड़ भी शामिल होंगे। केएल राहुल और अय्यर पर खास नजर होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप के लिए खिलाड़ियों पर माथापच्ची
  • सोमवार को दिल्ली में होगी बैठक
  • राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा भी रहेंगे मौजूद

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय चयन समिति पांच अक्टूबर में शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से पहले सभी संभावित विकल्पों को परखने के लिए आगामी एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन कर सकती है। यह भी पता चला है कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) पहली बार चयन बैठक की परंपरा से हट रहा है और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली बैठक के दौरान मौजूद रहेंगे।

team india Asia Cup Squad

अजित अगरकर (साभार-Twitter)

इससे पहले रवि शास्त्री और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज भी राष्ट्रीय कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान चयन बैठकों का हिस्सा नहीं बने थे।

End of Feed