पुरुष टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय महिला टीम को दी जीत की शुभकामनाएं

Gautam Gambhir to Women's Team: टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत से करना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी मैच विनर खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन वर्ल्ड कप का दबाव अलग होता है।

Gautam Gambhir to Women's Team: ICC महिला विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है और आज टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है, जो हरमनप्रीत कौर एंड टीम का पहला मुकाबला भी है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत से करना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी मैच विनर खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन वर्ल्ड कप का दबाव अलग होता है।

Gautam Gambhir (1)

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी बधाई (BCCI)

भारतीय टीम के हेड कोच ने भेजी शुभकामनाएं

इस महामुकाबले से पहले भारतीय पुरुष नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने महिला टीम को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेजी हैं। गंभीर ने कहा, "मुझे भरोसा है कि आप 140 करोड़ भारतीय लोगों को गौरवान्वित करने जा रही हैं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका बहुत लोगों को नहीं मिलता है।" गंभीर ने आगे जोड़ा, "गलती करने से मत डरना। जब कभी भी आपको डाउट लगे, हमेशा सकारात्मक सोचना। गुड लक, इस कप को घर लाओ।"

End of Feed