पाकिस्तान किक्रेट टीम को भारत से मिला कोचिंग का ऑफर, वर्ल्ड चैंपियन के पिता ने जताई इच्छा

Yograj Singh Pakistan cricket team coach: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। इसके बाद आलोचना के बीच टीम को पाकिस्तान टीम को भारत से कोचिंग का दमदार ऑफर मिल गया है।

Yograj Singh Pakistan cricket team coach: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर ICC टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौर से ही बाहर होने के बाद, पाकिस्तान को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन मेजबान टीम टूर्नामेंट के पांचवें दिन ही बाहर हो गई।

Pakistan cricket team sad champions trophy ap

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका नहीं मिला। इस प्रदर्शन के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने टीम की कड़ी आलोचना की है। हालांकि, भारत के पूर्व गेंदबाज योगराज सिंह ने इन पूर्व खिलाड़ियों के रवैये पर सवाल उठाए हैं।

End of Feed