Rishabh Pant seriously injured in car accident:भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल रुप से घायल हो गए हैं। वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। हादसा आज सुबह हुआ है। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होने के बाद कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। पंत विंडशील्ड को तोड़कर कार से बाहर निकले। पंत को पहले रुड़की के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मैक्स देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। संभावना है कि उन्हें जल्दी ही एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया जा सकता है। देहरादून के सीएम ने एयरएंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं।
ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल
इस जगह हुआ हादसा
ऋषभ पंत अपनी मर्सेडीज कार में सवार होकर दिल्ली से अपने गृह नगर रुड़की जा रहे थे। रुढ़की पहुंचने से पहले उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई। हादसा रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर हुआ। ऋषभ पंत को सिर, पीठ और पैर में चोट लगी है। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था। पंत मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गए।
@mufaddal_vohra It happend just before I arrived there ...it was horrible..i shoot this video ..it was terrible acc… t.co/28m28X4fFo
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
कार चलाते वक्त आ गई नींद
ऋषभ पंत ने ईलाज के दौरान डॉक्टरों को बताया है कि वो खुद कार चला रहे थे। हादसा सुबह तकरीबन 5.30 बजे हुआ। कार चलाते वक्त उन्हें नींद आ गई।इसी वजह से कार डिवाइडर से जा टकराई। पंत के सिर पर चोट लगी है। दाहिने पैर के एंकल में लिगामेंट फ्रेंक्चर है।चोटिल ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की दुर्घटनाग्रस्त कार
देहरादून किए गए रेफर
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मुताबिक 25 वर्षीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कार का नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना के दौरान वो कार में अकेले थे। कार से बाहर निकलने के लिए उन्होंने शीशा तोड़ा। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस कार में सवार थे ऋषभ पंत
