Mayank Agarwal Updates: खतरे से बाहर हैं मयंक अग्रवाल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 11:44 AM IST

Mayank Agarwal Updates:रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल अब खतरे से बाहर हैं। मयंक ने अपने प्रबंधक के जरिए पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Mayank Agarwal Updates: कर्नाटक के कप्तान और लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में बीमार पड़ने के बाद यहां स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। मयंक ने किसी साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने पानी समझकर एक पाउच से एक पेय पदार्थ पीया था जो इंडिगो एयरलाइन के विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसे पीने के बाद वे बीमार पड़ गए। माना जाता है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। मयंक ने अपने प्रबंधक के जरिए पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है।

Indian cricketer, Indian cricketer Mayank Agarwal, Mayank Agarwal out of danger, Mayank Agarwal Complaint, Mayank Agarwal Complaint lodged with police, Mayank Agarwal, Mayank Agarwal files police complaint, Mayank Agarwal health, Mayank Agarwal health scare, Mayank Agarwal health injured, Mayank Agarwal hospitalised, Mayank Agarwal out of danger, Mayank Agarwal survives health scare, Cricket News in Hindi, Cricket News Hindi, Cricket News, Sports News in Hindi,Mayank Agarwal Updates,

मयंक अग्रवाल। (फोटो- Mayank Agarwal Twitter)

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया, ‘मयंक अग्रवाल एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अब उनकी हालत स्थिर है। लेकिन उनके प्रबंधक ने मामले की जांच के लिए एनसीसीपीएस (न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस थाने) में एक शिकायत दर्ज करायी है।’ उन्होंने बताया, ‘उनके प्रबंधक ने कहा है कि जब वह विमान में बैठ रहे थे तो उनके सामने एक पाउच रखा था। उन्होंने उसमें से थोड़ा-सा पेय पदार्थ पीया लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी और वह कुछ बोल भी नहीं पाए और उन्हें आईएलएस अस्पताल लाया गया। उनके मुंह में सूजन और छाले थे। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।’राज्य स्वास्थ्य सचिव किरन गिट्टे ने कहा, ‘‘पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और हम मामले की जांच करेंगे। उनके प्रबंधक के अनुसार वह कल बेंगलुरु जाएंगे और इस बीच अगरतला में जो भी अच्छा इलाज होगा, हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे।’

End of Feed