IND vs ENG 2nd Test day 3 Highlights: सिराज और आकाशदीप ने फेरा ब्रूक और स्मिथ की मेहनत पर पानी, टीम इंडिया के पास हुई 244 रन की बढ़त

India vs England 2nd Test: मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ की आतिशी शतकीय पारियों पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया को पहली पारी में 180 रन की बढ़त दिला दी। दूसरा पारी में भारतीय टीम ने आतिशी शुरुआत करके लगभग 250 रन की लीड हासिल कर ली है। जानिए कैसा रहा तीसरे दिन के खेल का हाल?

India England 2nd Test Day Three Highlights: मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम की कुल बढ़त 244 रन की हो गयी है। तीसरे दिन खेल खत्म होते समय लोकेश राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया।

India vs England 2nd Test Day Three Highlights

बर्मिंघम में विकेट का जश्न मनाते मोहम्मद सिराज

407 पर ढही इंग्लैंड की पारी, भारत को मिली 180 की बढ़त

इससे पहले इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गयी। भारत को इससे 180 रन की बढ़त मिली। भारत ने नयी गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिये। इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए।

End of Feed