ENG vs IND: गिल ने टीम को दिया 'बाहरी चीजों' से दूर रहने का मंत्र, कोच गौतम गंभीर ने ब्रिटेन को बताया 'खास जगह'

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के उप उच्चायुक्त से मुलाकात की। इसमें बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान गिल ने कहा है कि ’बाहरी चीजों’ से दूर रहने से उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दबाव वाली स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि ’बाहरी चीजों’ से दूर रहने से उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दबाव वाली स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है। गिल रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत की कप्तानी करेंगे और अगर मेहमान टीम जीत दर्ज करती है तो सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

Team India London

टीम इंडिया ने भारतीय उच्चायुक्त से की मुलाकात। फोटो- सोशल मीडिया

शनिवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गिल ने कहा, 'मैं दबाव से निपटने के लिए उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करता हूं जो मेरे नियंत्रण में हैं और खुद को बाहरी चीजों से दूर रखता हूं। पिछले कुछ समय में चोटों से परेशान रहे भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वापसी के लिए प्रेरित करने के लिए अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया।

End of Feed