Vaibhav Sooryavanshi: एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट जापान के आइची-नागोया में हो रहे हैं। इसमें वुमन्स क्रिकेट इवेंट शुरू हो गए हैं, जबकि मेन्स क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से खेले जाएंगे। हालांकि, इससे पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ 22 सितंबर को एक टी20 मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला एशियन गेम्स से रिलेटेड नहीं है। बल्कि भारत-जापान के 75 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न के तौर पर खेला जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी का स्टाइलिश अंदाज (फोटो साभार- BCCI)
वैभव का स्टाइलिश अंदाज
श्रेयस अय्यर की कप्तानी और नए कोच वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय टी20 यह मुकाबला खेलने जापान पहुंची। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। भारतीय टीम के साथ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी जापान पहुंचे। BCCI ने इसका एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वैभव बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। आप देख पाएंगे कि भारतीय टीम एयरपोर्ट से अपने सामान खुद ही लेकर जा रही है। वैभव भी अपना सामान लेकर जाते दिख रहे हैं। वैभव के अलावा ईशान किशन का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
जापानी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले होने वाले भारत-जापान टी20 मुकाबले को लेकर जापान में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी वजह भी खास है, क्योंकि जापान की टीम इतिहास में पहली बार क्रिकेट की विश्व चैंपियन टीम इंडिया के सामने मैदान पर उतरेगी। बेसबॉल के लिए दीवाने माने जाने वाले जापान के क्रिकेटरों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। इस एक मैच से उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान साझा करने का मौका मिलेगा। मैच से पहले जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने कहा, "पर्दे के पीछे जापान क्रिकेट में पिछले कई सालों से काफी मेहनत हो रही है। अब अच्छा लग रहा है कि हम आखिरकार लोगों की नजरों में आ रहे हैं और हमारी मेहनत दिखाई दे रही है।"
भारतीय की फुल टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
जापान की फुल टीम
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा हिंजेव
