इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को लेकर निकाली भड़ास, कहा-नहीं मिलनी चाहिए इतनी तवज्जो

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 07:19 PM IST

बीसीसीआई द्वारा हार्दिक पांड्या को बतौर ऑलराउंडर जरूरत से ज्यादा तवज्जो दिए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व पेसर इरफान पठान जमकर भड़के हैं। जानिए पठान ने हार्दिक को लेकर क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में हार्दिक नहीं मचा पाए हैं धमाल
  • इरफान पठान ने हार्दिक को लिया है आड़े हाथ
  • कहा नहीं दी जानी चाहिए जरूरत से ज्यादा तवज्जो

नई दिल्ली: पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या को इतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह आईसीसी टूर्नामेंट में प्रभावित करने में विफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का यह ऑलराउंडर इस आईपीएल सत्र में खराब फॉर्म से जूझ रहा है जिससे उनके भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। टीम की घोषणा जल्द ही की जानी है।

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या

हार्दिक को नहीं मिलना चाहिए ज्यादा तवज्जो

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘प्रेस रूम शो, टिकट टू वर्ल्ड कप’ में कहा,'हार्दिक पांड्या के बारे में कहूं तो भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए जितनी उन्होंने अब तक दी है। क्योंकि हमने अभी तक (उनकी मौजूदगी में) विश्व कप नहीं जीता है। अगर आपको लगता है कि आप एक मुख्य ऑलराउंडर हैं तो आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रदर्शन करना होगा। जहां तक ऑलराउंडर का सवाल है तो उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह से प्रभावित नहीं किया है। हम सिर्फ उसकी क्षमता के बारे में सोच रहे हैं।'

End of Feed