IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए कोच द्रविड़ ने शुभमन गिल को दी इस चीज की ट्रेनिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2023, 06:00 AM IST

India vs Australia 1st Test, Rahul Dravid tips to Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। पिच का दांव कहीं उल्टा ना पड़ जाए इसलिए भारतीय कोच राहुल द्रविड़ कई चीजों के लिए खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। शुभमन गिल को उन्होंने स्वीप शॉट्स के टिप्स दिए।

IND vs AUS TEST SERIES 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिचों पर खेलने का दांव उलटा पड़ने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने मंगलवार को यहां दो पालियों में ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ नेट अभ्यास में जमकर पसीना बहाया। ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के स्पिनर स्टीव ओ’कीफ ने छह साल पहले पुणे में स्पिनरों की मददगार पिच पर 12 विकेट झटक कर भारत को परेशान किया था। यह आंकड़ा उनके टेस्ट करियर के 35 विकेट में से एक तिहाई से ज्यादा है।

shubman gill nets session

शुभमन गिल (BCCI)

इसी श्रृंखला के अगले मैच में नाथन लियोन की ऑफ स्पिन ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। भारतीय टीम ने मंगलवार को नेट सत्र में नौ स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया। इसमें चार स्पिनर 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा है जबकि पांच भारत की ‘ए’ और घरेलू टीमों से जुड़े खिलाड़ी हैं। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पांच दिनों के मैच के लिए अपनी ऊर्जा बचाते दिखे तो वही ऑफ स्पिनर पुलकित नारंग और जयंत यादव के साथ-साथ लेग स्पिनर राहुल चाहर और वामहस्त रविश्रीनिवासन साई किशोर और सौरभ कुमार ने भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराया।

End of Feed