'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

Rinku Singh Opens Up On His Desires In Cricket: भारतीय क्रिकेट के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह अब अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने एक ताजा इंटरव्यू में अपनी इच्छाएं जाहिर की हैं, जिसमें सबसे बड़ा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलने का है। इसके अलावा, उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी खास बात कही। यहां जानिए रिंकू सिंह ने क्या कुछ कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह ने लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी
  • अपने क्रिकेट भविष्य पर खुलकर बोले रिंकू
  • टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि वह सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं, लेकिन वह तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना देखते हैं। रिंकू ने 48 T20I मैच खेले हैं और 35 पारियों में 36.94 की औसत और 156.34 के स्ट्राइक रेट से 702 रन बनाए हैं (जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं) और दो वनडे मैचों में 55 रन भी बनाए हैं।

Rinku Singh On His Test Cricket Ambitions And Virat Kohli Rohit Sharma In 2027 ODI World Cup

रिंकू सिंह ने अपने क्रिकेट भविष्य और रोहित-विराट पर बयान दिया (Instagram/Rinkukumar12/ICC)

रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में बात करते हुए रिंकू ने 'जियो हॉटस्टार' से बातचीत में कहा, "ऐसी धारणा है कि मैं सिर्फ एक फॉर्मेट का खिलाड़ी हूँ। लेकिन आप घरेलू क्रिकेट में मेरा औसत देख सकते हैं, चाहे वह वनडे हो या चार दिन के मैच। मेरा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का भी है। इसलिए, लोगों को मुझे सिर्फ़ एक फ़ॉर्मेट का खिलाड़ी नहीं समझना चाहिए। मैं तीनों फॉर्मेट में खेल सकता हूं और घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेलता भी हूं। लेकिन भारत के लिए, मैं अभी सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलता हूं।"

End of Feed