WTC Points Table: पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब WTC फाइनल कैसे खेल सकता है भारत? जानें पूरा समीकरण

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अब वह कैसे WTC फाइनल खेल सकते हैं? शुभमन गिल की टीम 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है? फाइनल मुकाबले की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने बचे हुए सात मैचों में से छह जीतना जरूरी था। टेस्ट मैच ड्रॉ होने से उनकी राह और भी मुश्किल हो गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद, भारत के 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। फाइनल मुकाबले की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने बचे हुए 7 मैचों में से छह जीतना जरूरी था। हालांकि, इस टेस्ट के ड्रॉ होने से भारत के लिए टॉप-2 में जगह बनाना और भी मुश्किल हो गया है।

Team India Test (2)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम। फोटो- BCCI

मैच के आखिरी दिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। पांचवें दिन न्यूजींलैंड ने 119/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उस समय वे भारत की पहली पारी के स्कोर से 233 रन पीछे थे। दिन के खत्म होने से एक घंटा पहले तक न्यूजीलैंड ने 120 ओवर तक बल्लेबाजी की और 239 रन बनाए। इस दौरान मात्र तीन विकेट ही गंवाए। इस ड्रॉ ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से और दूर धकेल दिया। 720 रन लुटाने के बावजूद न्यूजीलैंड चार अंक बचाने में सफल रहा, लेकिन वह अंक तालिका में नंबर-3 पर खिसक गया।

End of Feed