INDW vs BANW Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs Bangladesh Women Final Match Playing X1: महिला एशिया कप 2024 का लीग मुकाबला खत्म हो चुका है। अब आज से नॉकआउट मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया ने लीग मुकाबले में लगातार तीन जीत हासिल कर और बांग्लादेश की टीम दो जीत और एक हार के बाद इस मुकाबले में पहुंची थी। टीम इंडिया को लीग मुकाबले में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि थाईलैंड और मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। टीम इंडिया की टीम 6 अंक के साथ अपने ग्रुप में पॉइंट टेबल में टॉप रही थी, जबकि बांग्लादेश की टीम 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी।
महिला एशिया कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
INDW vs BANW हेड टू हेड
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच 2013 से अभी तक कुल 22 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 19 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को सभी पांच मैचों में जीत मिली है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में 163 रन हाईएस्ट स्कोर रहा है।
INDW vs BANW T20 Match, भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम
दिनांक: 26 जुलाई 2024
समय: 2: 00 PM
मैदान: रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम ड्रीम-11 भविष्यवाणी
विकेटकीपर: निगार सुल्ताना जोटी।
बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, शोरिफा खातुन, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता।
ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा।
गेंदबाज: नाहिदा अख्तर, रेणुका सिंह ठाकुर, रबेया खान, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: दीप्ति शर्मा।
उप-कप्तान: शेफाली वर्मा।
भारत का स्क्वॉड (India Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, सजाना सजीवन।
बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातुन, शोरिफा खातुन, रितु मोनी, रुबिया हैदर झेलिक, सुल्ताना खातुन, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, रबेया खान, रूमाना अहमद, मारूफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मिन।
(*Disclaimer: महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
