INDW vs AUSW Test: दीप्ति और पूजा की शतकीय साझेदारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2023, 09:25 PM IST

India Womens vs Australia Womens Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 119 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 376 रन बना लिए हैं और 157 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

India Womens vs Australia Womens Test: दीप्ति शर्मा (नाबाद 70) और पूजा वस्त्राकर (नाबाद 33) के बीच 102 रन की अटूट साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां 157 रन की बढ़त हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 219 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 376 रन बनाए थे। भारत की चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए जिनमें दीप्ति के अलावा स्मृति मंधाना (74), जेमिमा रोड्रिग्स (73) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही रिचा घोष (52) शामिल हैं।

INDW vs AUSW Test Match

दीप्ति और पूजा ने की शतकीय साझेदारी। (फोटो- BCCI Women Twitter)

दीप्ति और वस्त्राकर ने तब जिम्मेदारी संभाली जब भारत ने 14 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने आठ गेंदबाजों का उपयोग किया लेकिन केवल ऑफ स्पिनर एशले गार्डनर (100 रन देकर चार विकेट) ही अपना प्रभाव छोड़ पाई। महिला एशेज टेस्ट में आठ विकेट लेने वाली गार्डनर ने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया तथा अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करके महत्वपूर्ण विकेट लिए। भारत का स्कोर एक समय सात विकेट पर 174 रन था लेकिन दीप्ति और वस्त्राकर के बीच आठवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी से वह मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल रहा। दीप्ति और वस्त्राकर भारत की तरफ से आठवें विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड बनाने से केवल पांच रन दूर हैं।

End of Feed