INDW vs AUSW ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड में सुधार करने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2023, 05:50 AM IST

India Womens vs Australia Womens 1st ODI Match: टेस्ट में एतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से आज उतरेंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 28 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।

India Womens vs Australia Womens 1st ODI Match: लगातार दो टेस्ट मैच में जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रिकॉर्ड में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 347 रन से हराने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वनडे श्रृंखला के सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।

India Womens vs Australia Womens 1st ODI Match, Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर। (फोटो- BCCI Women Twitter)

भारत आगामी मैचों में अपना विजय अभियान जारी रखने को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होगी कि ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा, जिसका 50 ओवर के प्रारूप में शुरू से दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 50 वनडे मैचों में भारत केवल 10 मैच में जीत दर्ज कर पाया है जबकि 40 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदानों पर भारत का रिकॉर्ड अधिक खराब है।भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो 21 वनडे मैच खेले हैं उनमें से उसने केवल चार मैच जीते हैं, जबकि 17 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने फरवरी 2007 से लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो सात मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार झेलनी पड़ी।

End of Feed