IND-W vs SA-W Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरे की शुरुआत 3 मैच की वनडे सीरीज से होगा। पहला मुकाबला 16 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास है जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व लौरा वुल्वार्ट के कंधों पर है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टीम (साभार-BCCI)
जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद
दोनों टीमों में स्टार बल्लेबाज और गेंदबाजों की भरमार है। ऐसे में फैंस के लिए यह मुकाबला किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। भारत में जहां स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स जैसी बैटर हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका में लौरा वुल्वार्ट, तजमीन ब्रिट्स, सुन लुस और मारिजान काप जैसी मैच विनर हैं। दोनों टीम के खिलाड़ियों को देखते हुए रोमांचक मुकाबला होने का उम्मीद है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
