IND vs PAK, Colombo Weather Forecast: भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को बचा सकते हैं केवल भगवान, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

IND vs PAK, Colombo Weather Forecast: विमेंस वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की महिला टीम भिड़ने वाली है। यह लगातार चौथा रविवार है, जब फैंस को भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन इस मुकाबले में फिलहाल बारिश खलल डाल सकती है।

IND vs PAK, Colombo Weather Forecast: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को केवल भगवान का ही सहारा है, क्योंकि आंकड़े उनके पक्ष में बिल्कुल नहीं है। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को पहली जीत का इंतजार है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, ऐसे में फैंस को इस बात का डर है कि कहीं इस मुकाबले पर भी बारिश का साया न हो।

ind vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान मौसम कोलंबो (साभार-BCCI WOMEN)

स्कोर लाइन 12-0 करने का मौका

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को लगातार 3 मुकाबलों में धूल चटाई थी। टीम इंडिया ने इसी टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब भारतीय महिला टीम से भी फैंस को ऐसी ही आस है। उनके पास अपने स्कोर लाइन को 11-0 से 12-0 करने का सुनहरा मौका है। भारत को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल से बल्लेबाजी में खासी उम्मीदें हैं। वहीं, गेंदबाजी में स्नेह राणा और क्रांति गौड़ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती हैं।

End of Feed