BANW vs INDW: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी हरमन ब्रिगेड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2023, 05:24 PM IST

हरमनप्रीत कौर की टीम जब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उतरेगी तो उसकी कोशिश होगी कि वह मुकाबला जीत कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ले। भारतीय महिला टीम ने पहला टी20 मैच 7 विकेट से जीता था। दूसरा टी20 मैच शेर ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

KEY HIGHLIGHTS
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20
सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी हरमन ब्रिगेड
पहला टी20 7 विकेट से किया था अपने नाम

बेहद प्रतिभाशाली शेफाली वर्मा शुरुआती मैच में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्ले से प्रभाव डालना चाहेंगी जिससे कि भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला को अपने नाम कर सके। भारत ने रविवार को शुरुआती मैच में सात विकेट से आसान जीत दर्ज की, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 38 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी के दौरान भी उतनी ही खतरनाक दिखीं।

INDW vs BANW 2nd T20I

भारत बनाम बांग्लादेश (साभार-BCCI Domestic)

इस मैच में स्पिनरों ने भी प्रभावित किया। सीनियर ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में दोनों नये खिलाड़ियों अनुषा बारेड्डी और मीनू मणि ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मैच में शेफाली बिना खाता खोले मध्यम तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर की गेंद पर बोल्ड हो गयी। उन्होंने इस दौरान तीन गेंद का सामना किया जहां उनके फुटवर्क में कमी दिखी।

End of Feed