भारतीय महिलाओं ने UAE को विशाल अंतर से हराकर लगाई 'जीत की हैट्रिक', टेबल टॉपर बनी 'वुमन इन ब्‍ल्‍यू'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 06:31 PM IST

India women cricket team beat UAE: जेमिमा रॉड्रिग्‍ज और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप के मैच में यूएई को 104 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यूएई को 104 रन के विशाल अंतर से हराया
  • भारतीय टीम ने महिला एशिया कप में लगातार तीसरी जीत हासिल की
  • भारतीय महिला टीम एशिया कप की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है

सिलहट: जेमिमा रॉड्रिग्‍स (75*) और दीप्ति शर्मा (64) की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को महिला एशिया कप के मुकाबले में यूएई को 104 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारतीय महिलाओं ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 74 रन बना सकी।

जेमिमा रॉड्रिग्‍स

जेमिमा रॉड्रिग्‍स

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज को उनकी शानदार पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि भारत ने इसके साथ ही मौजूदा महिला एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाई। इसी के साथ वुमन इन ब्‍ल्‍यू महिला एशिया कप की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गई है।

End of Feed