नवंबर में टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी टीम इंडिया, जानिए कैसा रहेगा कार्यक्रम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 08:46 PM IST

भारतीय टीम साल के आखिर में चार मैच की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। जानिए कैसा है सीरीज का कार्यक्रम?

KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर में द. अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
  • चार मैचों की दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी टी20 सीरीज
  • न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच ढूंढी गई है विंडो

जोहान्सबर्ग: भारत इस साल नवंबर में चार मैच की संक्षिप्त टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को संयुक्त बयान में इसकी घोषणा की। सीएसए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार श्रृंखला आठ नवंबर को डरबन में किंग्समीड स्टेडियम में शुरू होगी। इसके बाद 10 नवंबर को गक्बेरहा, 13 नवंबर को सेंचुरियन और 15 नवंबर को जोहानिसबर्ग में मैच खेले जायेंगे।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

सीएसए ने किया बीसीसीआई का शुक्रिया

सीएसए चेयरपर्सन लॉसन नायडू ने बयान में कहा,'मैं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लगातार समर्थन के लिए बीसीसीआई और विश्व क्रिकेट को धन्यवाद करना चाहूंगा। भारतीय क्रिकेट टीम का हमारी सरजमीं पर दौरा हमेशा रोमांचक होता है। मैं जानता हूं कि हमारे प्रशंसक इस श्रृंखला का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे जिसमें दोनों टीमों की प्रतिभा दिखेगी।'

End of Feed