IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: कैंपबेल ने 29 गेंद पर जड़ी फिफ्टी, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
हालांकि, वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। पहले वनडे में शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और सीरीज में वह आगे दल का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है।
दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। आकिब नबी आज नितीश रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन में हैं। वह आज अपना वनडे डेब्यू करेगें। उन्हें केएल राहुल कैंप सौंपी। वहीं, भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान केएल राहुल आज अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs WI के दूसरे वनडे मैच के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
कैंपबेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने 11वें ओवर में 100 का स्कोर पार कर लिया है। 12वें में कुलदीप यादव ने फॉलोथ्रू में शाई होप का एक कैच छोड़ दिया। कैंपबेल 46 गेंद पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। शाई होप 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 110/1
IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
कैंपबेल और शाई होप के बीच दूसरे विकेट के लिए 25 गेंद पर 52 रन की साझेदारी हो चुका है। इसमें कैंपबेल ने 15 गेंद पर 40 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान ने 12 गेंद पर 12 रन का योगदान दिया है। यह साझेदारी अब भारत के लिए सिर दर्द बन गई है। कप्तान गिल इसे जल्द से तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने गेंदबाजी में बदलाव किए हैं। नमन धीर और गुरनूर ब्रार से गेंदबाजी करवाई। हालांकि, कैंपबेल के बल्ले से लगाता छक्के और चौके निकल रहे हैं। कैंपबेल 39 गेंद पर 69 रन और होप 12 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 96/1
IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: कैंपबेल का अर्धशतक
जॉन कैंपबेल ने 29 गेंद पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले वनडे मैच में भी कैंपबेल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में यह उनका दूसरी फिफ्टी है। वह 30 गेंद 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। होप 9 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 78/1
IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: 7वें ओवर में बने 22 रन
7वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। इस ओवर में कैंपबेल ने 22 रन कूटे। तीन चौके और एक छक्का लगाया। कैंपबेल 28 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। शाई होप 5 गेंद पर 10 रन बना चुके हैं।7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 70/1
IND vs WI 2nd ODI Live Score: वेस्टइंडीज का गिरा पहला विकेट
वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कीसी कार्टी को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर के हाथों कैच आउट करवाया। कार्टी ने 9 रन बनाए। कवर प्वाइंट पर खड़े नमन धीर ने आगे गोता लगाया और कैच लपक लिया। हालांकि, टीवी अंपायर का रुख किया गया। पहली नजर में लगा कि जैसे कैचल लपक लिया गया है, सामने के एंगल से स्पष्ट नहीं है इसलिए टीवी अंपायर ने पीछे का एंगल मांगा है लेकिन इस एंगल पर देखने पर गेंद नमन धीर के बाएं पैर के सामने आ जा रही है, इसलिए अब टीवी अंपायर दूसरा एंगल मांग रहे हैं, अब दोबारा सामने का एंगल ज़ूम कर देखा जा रहा है, टीवी अंपायर ने देखा कि नमन धीर की उंगलियां गेंद के नीचे हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है जिससे यह संकेत मिले कि गेंद ज़मीन पर टकराई हो, इसलिए कार्टी को जाना होगा पवेलियन, ऑफ स्टंप के करीब शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद थी और उसे ऑफ साइड में खेलने का प्रयास किया लेकिन एक हाथ छूट गया बल्ले से और गेंद गई कवर प्वाइंट की दिशा में धीर की ओर, और धीर ने आगे की ओर गोता लगाते हुए एक लो कैच लपक लिया।6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 48/1
IND vs WI 2nd ODI Live Score: वेस्टइंडीज की धीमी शुरुआत
वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की है। पहले चार ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने कोई जोखिम नहीं उठाया। हालांकि, कमजोर गेंद पर कैंपबेल ने चौके लगाए हैं। कैंपबेल और कार्टी ने आकिब नबी को निशाना बनाया। आकिब ने अपने दो ओवर में 24 रन खर्च कर दिए हैं।4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 33/0
IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने चार रन
वेस्टइंडीज की पारी का आगाज हो गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहला ओवर किया। कैंपबेल ने एक चौका लगाया। अपना और टीम का खाता खोला। वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में तेज रन बनाने को नहीं देखा। वह संभल कर खेल रहे हैं।IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर विराट कोहली
आईसीसी की ताजा जारी हुई वनडे रैंकिंग में विराट कोहली ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। तिरुवनंतपुरम में लगाए गए शतक की बदौलत उन्होंने रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। शुभमन गिल पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। डेरिल मिचेल तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव की टॉप-5 में एंट्री हो गई है। पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले चाइनामैन कुलदीप पांचवें स्थान पर हैं।IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉजIND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णाIND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: भारत ने जीता टॉस
गुवाहाटी वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को शामिल किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने चार बदलाव किया है।IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। गुवाहाटी में मौसम पूरी तरह से साफ है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिखे हैं। गुवाहाटी में रोहित और कोहली के नाम की धूम है।IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: आकिब नबी का वनडे डेब्यू
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने आज अपना वनडे डेब्यू किया। पहले ODI में नमन धीर थे और आज आकिब नबी को केएल राहुल से अपनी पहली इंडिया कैप मिली। उनके टीममेट्स ने उन्हें प्यार से गले लगाकर स्वागत किया।IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: जस्टिन ग्रीव्स हुए चोटिल
वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है, पहले वनडे में शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और सीरीज में वह आगे दल का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है। इनफॉर्म ग्रीव्स के बाहर होने से वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पर भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच, इस स्टेडियम का 9वां ODI मैच होगा। इससे पहले साल 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया था। इसके बाद साल 2023 में यहां आखिरी वनडे मैच खेला गया। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच था। दोनों ही मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। श्रीलंका के खिलाफ स्कोर डिफेंड करते हुए 67 रन से तो वेस्टइंडीज के खिलाफ चेज करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की है। भारत इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से भी बढ़त हासिल करने को देखेगा।IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: बरसापारा में लगेगा विराट और रोहित के नाम का नारा
IND vs WI 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: तीन वनडे मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बुधवार, 30 सितंबर को सीरीज का दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बरसापारा में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो विराट और रोहित शर्मा के नाम के नारे एक बार फिर लगेंगे।IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लाइव ब्लॉग में सभी पाठकों का स्वागत है। तिरुवनंतपुरम में जीत के बाद भारतीय टीम अब अब गुवाहाटी पहुंच गई है। मैदान और माहौल में बड़ा बदलाव ज़रूर है, लेकिन दोनों टीमों के लक्ष्य बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। सबसे पहले तो दोनों ही टीमें जीतना चाहेंगी। भारत की नजर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में बने रहना चाहेगा।EXCLUSIVE: गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय तीरंदाज कुशल ने कहा- इससे बड़ा गर्व का क्षण नहीं हो सकता
GOLD, GOLD, GOLD: भारतीय तीरंदाजों ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पुरुषों के कंपाउंड इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता
EXCLUSIVE: 'द्रोणाचार्य' जीवनजोत सिंह के गुरुमंत्र ने किया कमाल, तीरंदाजों ने गोल्ड पर साधा निशाना
EXCLUSIVE: एशियाड 4x100 मीटर रिले में भारत को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले अनिमेष और हरिता ने कहा- ये बहुत खास अहसास
IND vs WI 2nd ODI, Aaj ka Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस
© 2026 Times Horizon Private Limited
