IND vs WI, 1st Test: राहुल द्रविड़ ने साझा किया विराट कोहली के टेस्ट डेब्यू का किस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2023, 05:49 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने डोमिनिका में 12 साल पहले विराट कोहली के टेस्ट डेब्यू का किस्सा साझा किया है। विराट और द्रविड़ उस दौर में टीम में बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे।

डोमिनिका: भारत 2011 में पिछली बार जब यहां खेल रहा था तब विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अपने शुरुआती कदम रख रहे थे लेकिन उस समय टीम के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को पता था कि उनमें ‘विशेष प्रतिभा’ है और उनका करियर लंबा तथा सफल रहेगा। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में अब टीम के मुख्य कोच द्रविड़ और सीनियर बल्लेबाज कोहली ने एक दशक से भी अधिक समय पहले खेले गए उस मैच की यादें ताजा की।

Rahul Dravid Virat Kohli

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली( साभार Virat Kohli)

12 साल बाद डोमिनिका पहुंची है टीम इंडिया

द्रविड़ ने कहा, 'जब मैं 2011 में यहां आया था तो वह इस द्वीप और यहां के मैदान के लिए एक बहुत ही विशेष अवसर था। एक अलग भूमिका में वापस आना, एक कोच के रूप में यहां आना और टीम को यहां लाना, विराट एकमात्र व्यक्ति हैं जो 2011 में जब हम यहां आए थे तो टीम में थे और अब भी हैं।'

End of Feed