Hardik Pandya on India vs Sri Lanka 3rd T-20: श्रीलंका को 2-1 से टी-20 सीरीज हराने के बाद शनिवार (सात जनवरी, 2023) को टीम इंडिया के कैप्टन हार्दिक पंड्या ने कहा कि
श्रीलंका को 91 से तीसरे टी-20 में मात देने के बाद चमचमाती ट्रॉफी लेकर जाते विजयी भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या। (फोटोः एपी)
सूर्य कुमार यादव को लेकर वह बोले, "वह हर किसी को आश्चर्यचकित कर देते हैं और यह सबको बताते हैं कि बल्लेबाली कितनी सरल है। अगर मैं एक गेंदबाज हूं, तब वह जिस प्रकार के शॉट्स खेलते हैं, उनसे मेरा दिल जरूर टूटेगा। वह अंधाधुंध शॉट्स खेलते हैं।"
पंड्या ने आगे कहा- राहुल त्रिपाठी का भी खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा, जिन्होंने बॉल के साथ बढ़िया खेल खेला। स्काई (सूर्या) को अधिक बताना नहीं पड़ता है। जब वह कहीं फंसते हैं, तब हम मिलकर समाधान निकालने की कोशिश करते हैं पर आमतौर पर वह इसे अपने स्तर पर ही निपटा लेते हैं।
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦! 🏆#TeamIndia | #INDvSL | @mastercardindia t.co/LZkiifhNyQ
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
बकौल भारतीय कैप्टन, "हमें अक्षर पटेल पर भी बहुत गर्व है। इस सीरीज ने उनमें ढेर सारा आत्मविश्वास भरा है। साथ ही टीम को इससे ढेर सारी प्रेरणा मिली है। मेरा मोटो अपने खिलाड़ियों का बचाव करना रहता है। ये टी-20 फॉर्मैट के सबसे बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में इन पर शक करने की कोई जगह नहीं है।"
हार्दिक ने बताया कि टीम ने जिस तरीके से खेला वह उससे बहुत खुश हैं। जिस तरीके से टीम ने मैच को खत्म किया, वह देखकर भी उन्हें काफी खुशी हुई। यह एक तरह से उनका (पूरी टीम) दिन था और वे इसे आगे भी जारी रखेंगे और इसी तरह जीतते रहेंगे।
A proud Captain @hardikpandya7 collects the trophy as #TeamIndia win the T20I series 2-1.#INDvSL @mastercardindia t.co/hzpOrocYjU
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
दरअसल, सूर्य कुमार यादव (टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज) ने लंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसके बलबूते भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। विपक्षी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 137 रन पर ढेर हो गई और इस तरह उसे 91 रन के बड़े अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा बैठी।
सूर्या उर्फ स्काई ने इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक और शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक जड़ा। अपना अर्धशतक 26 गेंद में पूरा करने के बाद सूर्यकुमार ने तिहरे अंक तक पहुंचने में 19 गेंद ही और ली। उन्होंने आखिरी ओवर में चमिका करूणारत्ने को एक चौका और एक छक्का लगाया। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
Captain @hardikpandya7 picks up his second wicket as Chamika Karunaratne is given out LBW! Live -… t.co/azWoNIB0LH
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
