Dasun Shanaka on India vs Sri Lanka 3rd T-20 Match: भारत के तीसरे टी-20 मुकाबले में बड़े अंतर से पटखनी खाकर 2-1 से टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भी श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, "यहां आने से पहले मैं टॉप फॉर्म में नहीं था, पर मैं अपनी खुद की परफॉर्मेंस से बहुत खुश हूं। जिस तरह से हमारे लड़कों ने टूर्नामेंट खेले, उस लिहाज से देखें तो ढेर सारी पॉजिटिव चीजें रहीं। खिलाड़ियों ने बहुत सुधार किया है। उन्हें अच्छा खेलते देखकर मुझे बढ़िया लगा।"
Dasun Shanaka on India vs Sri Lanka 3rd T-20 Match: भारत से तीसरा टी-20 हारने के बाद सूर्य कुमार यादव को बधाई देते हुए श्रीलंका के स्किपर दसुन शनाका। (फोटोः एपी)
अधिक बॉलिंग न कर पाने को लेकर वह आगे बोले, "इस सीरीज में आकर मुझे चोट लग गई थी। ऐसे में अधिक गेंदबाजी नहीं कर सका। उम्मीद है कि वनडे मुकाबलों में ज्यादा गेंदें फेंक पाऊंगा।" बल्लेबाजी के संदर्भ में उन्होंने बताया, "मैं मैदान में टीम के प्लेयर्स को रिलैक्स्ड (अधिक लोड नहीं लेना) रखना चाहता हूं, पर बल्लेबाजी के दौरान यह दूसरे किस्म का खेल हो जाता है।"
India seal the T20I series 2️⃣-1️⃣#INDvSL t.co/5yAm7bZ4Kc
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
उन्होंने इसके अलावा टीम इंडिया के विस्फोटक और स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव उर्फ स्काई को उनकी धमाकेदार शतकीय पारी के लिए बधाई दी। भारत और श्रीलंका के बीच हुए तीसरे टी-20 मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ दि सीरीज का अवॉर्ड अक्षर पटेल और प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड सूर्य कुमार यादव को दिया गया।
No surprises there as @surya_14kumar is adjudged Player of the Match for his scintillating unbeaten century in the… t.co/3DHPZJiQDq
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
दरअसल, टी-20 क्रिकेट के नंबर-1 बैट्समेन सूर्या के 51 गेंद में नाबाद 112 रन की मदद से भारत ने श्रीलंका को शनिवार (सात जनवरी, 2023) को तीसरे और आखिरी मैच में 91 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए थे, जबकि जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई थी। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
