IND vs SL 11 Practice Match: श्रीलंका के टेस्ट सीरीज की अग्निपरीक्षा से पहले टीम इंडिया श्रीलंका एकादश के खिलाफ करने उतरेगी अभ्यास

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में शुक्रवार को श्रीलंका एकादश के खिलाफ उतरेगी और स्पिनर्स से खिलाफ होने वाली अग्नि परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेगी।

कोलंबो: भारतीय बल्लेबाज अगले सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले शुक्रवार को ’नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब’ मैदान पर श्रीलंका एकादश के विरुद्ध खेले जाने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता कोशिश करेंगे। हाल के दिनों में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखलाओं में भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी कमजोरी बेहतर स्पिन गेंदबाजी के सामने उजागर हुई थी। श्रीलंका के खिलाफ भी परिस्थितियां कुछ अलग नहीं होंगी।

Shubman Gill and Gautam Gambhir

शुभमन गिल और गौतम गंभीर

श्रीलंका के पास है प्रभावी स्पिन आक्रमण

श्रीलंका के पास विशेष रूप से घरेलू परिस्थितियों में प्रभावी स्पिन आक्रमण है। ऐसे में 15 अगस्त से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले यह अभ्यास मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे प्रमुख बल्लेबाज श्रीलंका रवाना होने से पहले अपने-अपने घरेलू अभ्यास केंद्रों पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कर चुके हैं, लेकिन श्रीलंकाई पिचों पर मैच जैसी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव उससे कहीं अधिक उपयोगी होगा।

End of Feed