IND vs SA, Super-8 Round Match Preview: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 राउंड में भिड़ंत आज, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड के तीसरे मुकाबले में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। जानिए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

अहमदाबाद: ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, केशव महाराज और एडन मारक्रम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।

IND vs SA, T20 World Cup 2026 Super 8 Match Preview

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 विश्व कप 2026 मैच प्रीव्यू

दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार को कौन सी टीम परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाएगी।

End of Feed