Ind Vs SA, India vs South Africa 2nd Test Live Streaming: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया भी नए साल में नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेहमान टीम भारत और मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी 2024 को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग।
सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने जीतकर सीरीज पर 1-0 से बढ़त बनाई है और दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। वहीं, भारतीय टीम जीत के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर पर खत्म करना की कोशिश में होगी। इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण यहां देख सकते हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 1st Test Match Date)
भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से लेकर 07 जनवरी 2024 के बीच खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs SA 1st Test Match Venue)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच? (India vs South Africa 1st Test Match Timing)
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार हर रोज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा।
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs SA 1st Test Live Telecast On TV)
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Africa 1st Test Match Live Streaming and Telecast)
भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
