IND vs SA 2nd Test: आखिरी मुकाबला खेलने से पहले एल्गर ने दिया बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही यह बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 2, 2024, 11:33 PM IST

India vs South Africa 2nd Test Match, Dean Elgar Big Statement: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कल यानी 3 जनवरी से खेली जाएगा। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम आखिरी मुकाबला खेल रहे डीन एल्गर की कप्तानी में उतरेगी। इससे पहले आइए जानते हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के कप्तानों ने क्या कहा।

India vs South Africa 2nd Test Match, Dean Elgar Big Statement: डीन एल्गर ने अपने अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल) कप्तान के नेतृत्व में न्यूजीलैंड दौरे पर तीसरी श्रेणी की टीम भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच एल्गर का आखिरी टेस्ट होगा। इस मैच में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने एसए20 की खातिर टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने के बारे में कहा कि यह आदर्श स्थिति नहीं है।

Dean Elgar, Rohit Sharma, IND vs SA 2nd Test Match

डीन एल्गर और रोहित शर्मा।

एल्गर ने कहा,‘मेरा अब भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट का भविष्य होगा और ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ियों से बातचीत करने पर पता चलता है कि वह भी इसी प्रारूप को प्राथमिकता देते हैं।’ उन्होंने कहा,‘क्रिकेट बिरादरी के नजरिए से यह स्थिति आदर्श नहीं है और मैं टेस्ट क्रिकेट को किस नजरिए से देखता हूं इस पर चर्चा करना न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम के लिए आदर्श नहीं हो सकती है।’

End of Feed