IND vs PAK, Women's Asia Cup: आज महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान, जानिए जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 12:20 AM IST

Women's Asia Cup 2022, IND vs PAK Match preview: आज महिला एशिया कप 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला पाकिस्तानी टीम से होगा। पाकिस्तान की टीम को गुरुवार को थाईलैंड के खिलाफ हार के साथ बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा। जबकि भारतीय टीम अब तक अपराजित है।

पिछले मैचों में नए खिलाड़ियों को मौका देने के बावजूद आसान जीत दर्ज करने वाला भारत महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विजय अभियान जारी रखने के लिए मजबूत टीम के साथ उतरेगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में कुल मिलाकर आठ बदलाव किए और अपनी दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को मौके दिए लेकिन खिताब का प्रबल दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम संभवतः अपने प्रमुख खिलाड़ियों के साथ उतरेगी।

indian_women_cricket

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान को गुरुवार को थाईलैंड की कमजोर टीम के हाथों चार विकेट की हार झेलनी पड़ी। उसकी टीम को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले इस उलटफेर से उबरने का पर्याप्त मौका भी नहीं मिलेगा। यह दोनों टीमें अभी तालिका में पहले दो स्थान पर बनी हुई हैं। भारत ने लगातार तीन मैच जीते हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है।

End of Feed