IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तिरुवनंतपुरम में खेला गया पहला वनडे मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा था और वहां जमकर रनों की बारिश हुई थी। टीम इंडिया ने उस मैच को 12 रन से जीता था और तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज के दूसरे वनडे मैच की बारी है जहां भारतीय क्रिकेट टीम जीत के इरादे से उतरेगी ताकि लगातार दूसरी सीरीज अपने नाम की जा सके।
पहले वनडे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसमें शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक शामिल था। शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी और सबसे कम उम्र में वनडे डबल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत में तो लड़खड़ाई लेकिन सातवें नंबर पर माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनों की पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि अंत में कीवी टीम 337 पर सिमट गई। आइए जानते हैं कि अब आप दूसरा वनडे कब और कहां देख सकते हैं।
