LIVE

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटक टीम इंडिया ने सीरीज में कर दिया सफाया, ODI रैकिंग में बन गई नंबर-1

Times Now Navbharat DigitalUpdated Jan 25, 2023, 13:57 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटक टीम इंडिया ने सीरीज में कर दिया सफाया, ODI रैकिंग में बन गई नंबर-1
IND vs NZ 3rd ODI Highlights: तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटक टीम इंडिया ने सीरीज में कर दिया सफाया, ODI रैकिंग में बन गई नंबर-1

भारतीय टीम ने मंगलवार (24 जनवरी, 2023) को न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे मुकाबले में 90 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ कीवी खेमे का तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में सफाया कर दिया और आईसीसी वनडे रैंकिंग की नंबर-1 टीम बन गई। भारत की जीत से पहले न्यूजीलैंड पहले पायदान पर था। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए थे, जबकि कीवी टीम को जीत के लिए 386 रन बनाने थे। पर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में न्यूजीलैंड 41.2 ओवर्स में 295 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में कीवी टीम को मात देकर आईसीसी टीम रैंकिंग में पहले पायदान पर अपनी जगह बना ली है। फिलहाल टीम इंडिया के खाते में 44 मैचों के साथ 114 की रेटिंग है, जबकि दूसरे नबंर पर इंग्लैंड (30-113), तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया (32-112), चौथे पर न्यूजीलैंड (29-111) और पांचवें पर पाकिस्तान (25-106) का नाम है।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score Streaming: Watch Here

JAN 24, 2023 21:19 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: जीत के बाद किसे क्या मिला?

स्ट्रॉन्गेस्ट परफॉर्मर ऑफ दि मैच - रोहित शर्मा, गेम चेंजर ऑफ दि मैच - हार्दिक पंड्या, पावर प्लेयर ऑफ दि मैच - शुभमन गिल और प्लेयर ऑफ दि मैच - शार्दुल ठाकुर।
JAN 24, 2023 21:15 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: तीन मैचों की सीरीज में किया क्लीन स्वीप

भारत ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया।
JAN 24, 2023 21:14 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: जीत के बाद कैसा था मैदान में नजारा?

JAN 24, 2023 20:43 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: कुलदीप के नाम एक और विकेट

JAN 24, 2023 20:37 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: उमरान मलिक ने झटका पहला विकेट

JAN 24, 2023 20:28 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: टीम को छठा झटका, 138 रन बनाकर आउट

जिन सलामी बल्लेबाज डेवन कॉनवे से पूरी न्यूजीलैंड की टीम को बड़ी आस थी, वह आउट हुए और उनके रूप में टीम को छठा झटका लगा। वह 32वें ओवर की चौथी बॉल पर आउट हुए। उमरान मलिक की बॉल पर टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने उनका कैच लपका। उन्होंने 100 बॉल्स पर 138 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 12 चौके और आठ छक्के लगाए।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: New Zealand 255/6 (35 Over)
JAN 24, 2023 20:06 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: शार्दुल ठाकुर ने दिखाया जलवा

JAN 24, 2023 19:56 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: एक-एक कर के ढेर हुए तीन विकेट, अब तक कुल पांच झटके

कीवी टीम को डी.मिशेल के रूप में तीसरा विकेट (25.1वें ओवर में), टी.लैथम के रूप में चौथा विकेट (25.2 ओवर्स) और ग्लेन फिलिप्स के नाते पांचवां झटका लगा। वह 28वें ओवर की चौथी बॉल पर आउट हुए।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: New Zealand 129/2 (13 Over)
JAN 24, 2023 19:28 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: कीवी टीम के संकटमोचक बनेंगे कॉनवे?

डेवन कॉनवे फिलहाल जिस पेस और अंदाज में खेल रहे हैं, उस लिहाज से वह कीवी टीम के 'संकटमोचक' बन सकते हैं। उन्होंने छक्के के साथ अपना सैकड़ा पूरा किया। 71 बॉल्स पर उन्होंने 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल रहे।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: New Zealand 175/2 (24 Over)
JAN 24, 2023 19:13 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: कुलदीप के हाथ लगा कीवी टीम का दूसरा विकेट

JAN 24, 2023 18:55 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: डेवन कॉनवे ने पूरा किया पचासा

न्यूजीलैंड के फिन ऐलन के बाद टीम को साधने का काम डेवन कॉनवे और हेनरी निकल्स ने किया। कॉनवे ने पचासा जड़ दिया, जबकि निकल्स भी फिफ्टी की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, वह पचासा पूरा कर पाते, इससे पहले ही उन्हें कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
JAN 24, 2023 18:40 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: पंत 2022 की आईसीसी टेस्ट टीम में शामिल एकमात्र भारतीय

पिछले साल के आखिर में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अब उपचार करा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2022 की आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 12 पारियों में 61.81 की औसत और 90.90 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए। उन्होंने 2022 में दो शतक और चार अर्धशतक भी लगाए। पंत ने 2022 में टेस्ट मैचों में 21 छक्के लगाए तथा विकेटकीपर के रूप में 23 कैच लेने के अलावा उन्होंने छह स्टंप आउट भी किए।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: New Zealand 86/1 (12.2 Over)
JAN 24, 2023 18:28 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: कोहली के दो दृष्टिबाधित दीवानों को सहायकों संग स्टेडियम में प्रवेश से रोका गया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में मंगलवार को खेले गए एक दिवसीय मैच के गवाह बनने पहुंचे दो दृष्टिबाधितों को पुलिसकर्मियों ने पर्याप्त टिकटों के अभाव में उनके सहायकों के साथ प्रवेश करने से रोक दिया। हालांकि, धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के दीवाने दोनों दृष्टिबाधितों को उनके सहायकों के साथ प्रवेश की अनुमति मानवीय आधार पर कुछ देर बाद दे दी गई। चश्मदीदों ने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान आशीष चौहान और अभिषेक नामदेव अपने दो सहायकों के साथ होलकर स्टेडियम पहुंचे थे।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: New Zealand 71/1 (9.4 Over)
JAN 24, 2023 18:17 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: कीवी टीम से इस गेंदबाज ने रन देने के मामले में "जड़ी सेंचुरी"

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में जहां दो बल्लेबाजों (रोहित शर्मा और शुभमन गिल) ने सेंचुरी जड़ीं, वहीं कीवी टीम के जैकब डफी ने भी गेंदबाजी में रन देने के मामले में सैकड़ा जड़ा। दरअसल, उन्होंने 10 ओवर फेंककर 100 रन दिए और इस दौरान उन्होंने तीन विकेट भी झटके।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: New Zealand 44/1 (7 Over)
JAN 24, 2023 18:13 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: स्ट्राइक पर जब थे फिन तब यूं उड़ी थीं गिल्लियां

JAN 24, 2023 18:08 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: पहला विकेट झटकने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स ने यूं मनाया जश्न

JAN 24, 2023 17:53 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: गिल रहे टॉप स्कोरर

JAN 24, 2023 17:52 IST

न्यूजीलैंड 1 ओवर में 5/1

हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट लिया।
JAN 24, 2023 17:16 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: कब-कब उड़े टीम इंडिया के विकेट?

टीम इंडिया का छठा विकेट (वॉशिंगटन सुंदर का) 42.2वें ओवर में, सातवां विकेट (शार्दुल ठाकुर का) 47.6 ओवर में, आठवां विकेट (हार्दिक पंड्या का) 48.4 ओवर में और फिर नौवां विकेट (कुलदीप यादव का) 49.6 ओवर में गिरा। टीम इंडिया ने नौ विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए हैं।

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: India 385/9 (50 Over)
JAN 24, 2023 17:12 IST

IND vs NZ 3rd ODI Live: हार्दिक ने बाद में पलटा पासा! जड़ा अर्धशतक