क्रिकेट

IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report, Raipur Weather: जानिए भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 21, 2023, 02:07 PM IST

IND vs NZ (India vs New Zealand) 2nd ODI Pitch Report and Raipur Weather Forecast Today Match: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। आइए जानते हैं कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे इस मैदान की पिच कैसी हो सकती है और आज कैसा होगा रायपुर का मौसम।

Image

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच
  • रायपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
  • शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ (India vs New Zealand) 2nd ODI Pitch Report Today match, Raipur Weather Forecast: आज भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला रायपुर (छत्तीसगढ़) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है जहां पर इससे पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है।

दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेला गया सीरीज का पहला वनडे मैच बेहद दिलचस्प रहा था जहां भारत ने 12 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। श्रीलंका के खिलाफ नए साल की पहली वनडे सीरीज जीतने के बाद अब आज जब टीम इंडिया दूसरा वनडे खेलने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा जीत दर्ज करके एक और सीरीज अपने नाम करना होगा। जबकि कीवी टीम के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा। आइए जानते हैं कि रायपुर में कैसी हो सकती है पिच और मौसम का हाल।

कैसी है रायपुर की पिच? (India vs New Zealand 2nd ODI Pitch Report)

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर कोई ठोस भविष्यवाणी नहीं की जा सकती क्योंकि ये पहली बार होगा जब यहां कोई वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले यहां पर आईपीएल के कुछ टी20 मैच जरूर खेले गए हैं। यहां पर आईपीएल के कुल 6 मुकाबले हुए हैं और आखिरी मुकाबला 2016 में खेला गया था, जिसमें दिल्ली की टीम ने 138 रन बनाए थे और विराट कोहली के 54 रनों के दम पर बैंगलोर ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। मैच में स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों, दोनों को मदद का अनुमान है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के बल्लेबाजों को मदद मिलने के आसार हैं।

आज कैसा होगा रायपुर का मौसम? (Raipur Weather Forecast today, 21st January 2023)

शनिवार को रायपुर में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी ऐसा अनुमान है। शाम को ओस गिर सकती है जिससे बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। तापमान की बात करें तो शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की उम्मीद है।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article