IND vs NZ 3rd T20I: निर्णायक मुकाबले सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, टॉप ऑर्डर पर होंगी नजरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2023, 06:30 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम किसी भी सूरत में जीत हासिल करना चाहेगी। जानिए मैच से जुड़ी सभी अहम बातें।

अहमदाबाद: भारतीय टीम बुधवार को अहमदाबाद में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय में जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो मेजबान देश के शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाजों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। यह कहना उचित होगा कि रोहित शर्मा,विराट कोहली और लोकेश राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, इशान किशन और राहुल त्रिपाठी की तिकड़ी मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही है।

India-vs-New-Zealand-3rd-T20I-Match-Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच प्रीव्यू(साभार AP)

युवाओं के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौकाबुधवार को होने वाले मुकाबले के बाद भारत लंबे समय तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेलेगा जिसके चलते युवा खिलाड़ियों के पास ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी छाप छोड़ने का अंतिम मौका है। बांग्लादेश में दोहरा शतक जड़ने के बाद से इशान बल्लेबाजी में लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं जबकि टर्न होती गेंद के खिलाफ गिल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गिल एकदिवसीय प्रारूप की फॉर्म को टी20 में दोहराने में विफल रहे हैं। नियमित रूप से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली की गैरमौजूदगी में मिले मौकों का त्रिपाठी फायदा नहीं उठा पाए हैं।

End of Feed