IND vs NZ 3rd ODI Preview: न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला जीतने उतरेगा भारत, रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें

भारतीय टीम हैमिल्टन में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सबकी निगाहें पहले दो मैच में नाकाम रहे हिटमैन रोहित शर्मा पर रहेंगी।

हैमिल्टन: अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन भारत मंगलवार को यहां तीसरे एकदिवसीय में चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड की टीम को हराकर पांच मैच की शृंखला में विजयी बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। हालांकि तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियां भारतीय शीर्ष क्रम के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।

IND vs NZ 3rd ODI Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू

भारतीय टीम की होगी सीरीज जीत पर नजर

भारत पांच मैच की शृंखला में 2-0 से आगे है लेकिन ईडन पार्क में विराट कोहली की शानदार पारी को छोड़ दें तो कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित समेत अन्य बल्लेबाज तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में सहज नजर नहीं आए हैं। गिल की प्राथमिकता तीसरे मैच में ही शृंखला जीतना होगी क्योंकि वह अंतिम दो मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी के लिए अपना ध्यान लाल गेंद के क्रिकेट पर लगाना होगा। तीसरे एकदिवसीय में अच्छी पारी खेलकर शृंखला भारत के नाम करने से गिल का टेस्ट शृंखला से पहले आत्मविश्वास बढ़ेगा। अंतिम दो एकदिवसीय में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ये दोनों मुकाबले टाउरंगा में खेले जाएंगे। सेडन पार्क में तीसरा मुकाबला भी बारिश से प्रभावित हो सकता है।

End of Feed