IND vs NZ T20 Warm-up Match Live Cricket Streaming: भारत-न्‍यूजीलैंड अभ्‍यास मैच का लाइव प्रसारण, जानें कब और कैसे देखें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 11:02 AM IST

T20 World Cup 2022, IND vs NZ Warm-up Match Live Score, Live Streaming, Live Telecast Channel In India: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप का अभ्‍यास मैच ब्रिस्‍बेन में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को मात दी और वो इसी विश्‍वास को कायम रखना चाहेगी। जानिए इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच गाबा में खेला जाएगा अभ्‍यास मैच
  • भारत ने अपने पहले अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से हराया
  • न्‍यूजीलैंड को अपने पहले अभ्‍यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से शिकस्‍त मिली

IND vs NZ T20 World Cup 2022 Warm-up Match Live Score, Live Streaming, Live Telecast In India: : टीम इंडिया बुधवार को ब्रिस्‍बेन में अपना दूसरा अभ्‍यास मैच न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्‍यास मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से मात दी। भारतीय टीम की कोशिश न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत की लय को कायम रखने की होगी। रोहित शर्मा की कोशिश रहेगी कि अपनी प्‍लेइंग 11 इस मुकाबले में तैयार कर लें। केन विलियमसन के नेतृत्‍व वाली न्‍यूजीलैंड की कोशिश अच्‍छी लय में लौटने की होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्‍यास मैच में कीवी टीम केवल 98 रन पर ढेर हो गई थी। भारत के खिलाफ कीवी टीम अपनी लय में लौटने के लिए जोर लगाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देखें।

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

भारत-न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप अभ्‍यास मैच कब खेला जाएगा? (When is the India-New Zealand T20 World Cup warm-up match?)

भारत-न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप अभ्‍यास मैच बुधवार यानी 19 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।

End of Feed