IND vs NZ Head To Head: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का नहीं खुला है जीत का खाता, 3-0 से मिली है मात

India vs New Zealand Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में कुल 30 बार टक्कर हुई है, जिनमें 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 3 बार आमने-सामने हैं और तीनों बार कीवी टीम विजयी रही है। न्यूजीलैंड की ये 3 जीत 2007, 2016 और 2021 वर्ल्ड कप में आई हैं।

India vs New Zealand Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से है। 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

Head To Head.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड।

दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में कुल 30 बार टक्कर हुई है, जिनमें 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है। एक मैच टाई रहा है। साल 2022 से लेकर तब तक भारत और न्यूजीलैंड 10 बार टी20 मैचों में आमने-सामने आए हैं, जिनमें कीवी टीम सिर्फ 2 बार जीत दर्ज कर सकी है। आंकड़ों के अनुसार, भारत का पलड़ा भारी है।

End of Feed